• Sat. May 2nd, 2026

कोसिकलां में नगर पालिका ने मीट की 15 अवैध दुकान संचालकों को दिया नोटिस

ByVijay Singhal

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में खुली मीट की अवैध दुकानों पर नगर परिषद की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर में मीट की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। दुकान संचालन के लिए खाद्य विभाग की अनुमति है और न नगर पालिका की एनओसी। सोमवार को नगर पालिका स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव यादव, पशु चिकित्सक ने प्रवर्तन दल के साथ निकासा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें नियमों की अनदेखी पर 15 से अधिक मीट विक्रेताओं को नोटिस दिए गए हैं। नगर में बिना लाइसेंस के तमाम मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। कई दुकानदार खुले में मीट की बिक्री करते हैं, उनके अवशेष नाले-नालियों में डाल देते हैं, जिससे राहगीर व आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने पशु चिकित्सक, पुलिस बल के साथ दिल्ली गेट, निकासा पर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें किसी के पास दुकान संचालन की अनुमति व एनओसी से संबंधित प्रपत्र नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति दुकान का संचालन करने पर 15 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकानें बंद न कीं तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.