• Wed. Feb 5th, 2025

रामपुर डीएम के पक्ष में आए नगर निगम कर्मी और पार्षद

ByVijay Singhal

Oct 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के बैनरतले नगर निगम कर्मियाें ने पार्षदों के साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष द्वारा पूर्व नगर आयुक्त और वर्तमान में रामपुर के डीएम के खिलाफ कोर्ट से कराई गई रिपोर्ट के विरोध में धरना दिया। नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में तत्कालीन नगर आयुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने की मांग की गई।
गौरतलब रहे कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह होरा ने 2019 में नगर आयुक्त रविंद्र मादड़ एवं अन्य पर निरीक्षण दौरान मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में होरा ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेशित किया है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में स्वायत शासन कर्मचारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। तत्कालीन नगर आयुक्त का समर्थन करते हुए कहा है कि मादड़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना खेदजनक है। यदि निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाता है तो वे हड़ताल पर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र नगर आयुक्त अनुनय झा को सौंपा। धरना प्रदर्शन में मुख्य अभियंता एससी शर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम, हरिकिशन शर्मा सहित उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राज पाठक, पार्षद रश्मि शर्मा, विनोद भारद्वाज, बॉबी ठाकुर, कांग्रेस पार्षद तिलकवीर सिंह, उमेश भारद्वाज, पवन यादव, लीलाधर मौजूद रहे। वृंदावन में भी  विरोध हुआ।

वृंदावन। वृंदावन में भी पार्षदों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह को डीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा, पार्षद पंकज अरोड़ा, ठाकुर लीलाधर सिंह, पवन यादव, हेमंत भारती, श्रीगोपाल वशिष्ठ, नन्दकिशोर, रिजवान अहमद, कुंवरपाल, अरुण कुमार, राजेश रावत, राजेश गौतम, रत्नेश सारस्वत, भगवानदास चौधरी, पवन शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.