हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जर्जर मकानों के खिलाफ नगर निगम अब बड़े एक्शन के मूड़ में है। बार-बार दी चेतावनी और नोटिस को नजरअंदाज करना भवन स्वामियों को भारी पड़ने वाला है। सोमवार से निगम की टीमें इन खतरनाक इमारतों को ढहाने और मरम्मत का काम शुरू कर देंगी। खास बात यह है कि इस पूरी कार्रवाई में आने वाला खर्च भी दोषी मकान मालिकों की जेब से ही वसूला जाएगा। नगर निगम की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर सभी को अंतिम चेतावनी (लास्ट वार्निंग) दे दी है। अपर नगरायुक्त सीपी पाठक ने कहा जर्जर मकान या छज्जा अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, या तो भवन स्वामी खुद ही तोड़ लें, वरना विभाग कार्रवाई करेगी। निगम की जांच में दो भवनों की स्थिति बेहद डरावनी पाई गई है, जिन्हें पूरी तरह जर्जर घोषित कर दिया गया है। एक भवन गली नंबर 5 में स्थित है तो दूसरा भवन गली नंबर 4 और 5 के कोने पर ठीक उसी स्थान के सामने जहां छज्जा गिरा था। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों इमारतों को पूरी तरह से हटाकर मैदान साफ करने का फैसला लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
