• Sun. Nov 29th, 2026

सांसद संजय सिंह ने सरकार पर लगाया बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप

Byvijay.singhal1233

Apr 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का बलदेव और महावन क्षेत्र में स्वागत किया गया। उन्होंने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारें फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही हैं। ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की आवाज को दबा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही, जबकि प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं। भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। संविदा और आउटसोर्सिंग के नाम पर नौकरियां खत्म की जा रही हैं। संजय सिंह ने दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर भी चिंता व्यक्त की। पदयात्रा बलदेव से मथुरा की ओर प्रस्थान हुई, जहां सांसद ने दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। पदयात्रा में बलराम पांडेय, रमाकांत पांडेय, अवधेश रावत, भगत सिंह जिलाध्यक्ष, प्रवीण भारद्वाज, पदम फौजी, सुनील गौतम, प्रेम प्रताप, धनराज सिंह, पप्पू प्रधान, सत्यवीर सिंह, ओमवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.