• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा टंकी हादसे पर सांसद हेमा ने जताया दुख, बोलीं- पीएम मोदी से करूंगी शिकायत

Byvijay.singhal1233

Jul 1, 2024
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा की आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी अचानक ढह गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। इस हादसे को लेकर सांसद हेमा मालिनी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत करेंगी। विधायक मथुरा शहर विधानसभा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी। चाहें किसी भी स्तर का अधिकारी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह हादसा अत्यंत दुखद है। मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ वह पूरी तरह खड़े हुए हैं। इंसाफ के लिए उनके साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ेंगे। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा है कि इस हादसे की जांच होगी। इसमें जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पानी की टंकी गिरने की जानकारी मिलते ही नेता, पीड़ितों से मिलने पहुंच गए। भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने जहां मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक राजेश चौधरी ने पानी की टंकी के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि स्थानीय पार्षद कई बार निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। विधायक ने कार्यदायी संस्था पर बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।

कृष्ण विहार कॉलोनी में हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान मलबा हटाते समय मुकेश धनगर का हाथ चोटिल हो गया। पूर्व सी एल पी लीडर प्रदीप माथुर ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। मृतकों को एक करोड़ रुपये और घायलों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष प्रदान किए जाने की मांग की। गिरे हुए आवासों की पूर्ण मरम्मत व निर्माण के लिए भी सरकारी सहायता दिए जाने की मांग भी की। चाणक्य युवा संगठन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। दोषियों पर एफआईआर कराए जाने की मांग की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.