हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मुजफ्फरनगर से परिवार के साथ घूमने आई महिला अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गई। महिला की सास ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी तलाश करने में पुलिस सहायता मांगी है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर, गोयला निवासी निर्मला देवी ने कोतवाली को पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह 13 मई की रात को अपने पति, बड़े बेटे की बहू 22 वर्षीय करीना और 6 वर्षीय पोती दिव्यांशी के साथ वृंदावन घूमने आईं थीं। वह सभी गौरी गोपाल आश्रम के समीप कमरा लेकर ठहरी थीं। सुबह करीब 4.30 बजे उनकी बहू करीना और पोती दिव्यांशी कमरे से अपने चार वर्षीय बच्चे के लिए दुकान से दूध लेने निकली थीं, लेकिन लौट कर नहीं आईं। परिजन को चिंता होने पर आसपास उनकी काफी तलाश की तथा रिश्तेदारों से फोन कर जानकारी की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। निर्मला देवी ने बताया कि करीना की 3 साल पहले दूसरी शादी उनके बेटे रविकांत से हुई है, जिनके करीब 2 साल का पुत्र शिवांशु है। वह अपने पहले पति की बेटी के साथ लापता है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
