• Sat. Nov 28th, 2026

छटीकरा में आंध्रप्रदेश की महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ ले गये शातिर

Byvijay.singhal1233

Jun 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा में चार धाम मंदिर से दर्शन कर हाइवे की ओर पैदल लौट रही आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु के गले से बाइक सवार शातिर सरेराह गले से झपट्टा मारकर चेन लूट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी खंगाल शातिरों की तलाश कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर जैंत पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​आंध्र प्रदेश निवासी विजयश्री पत्नी रामराव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से दर्शन करने के बाद छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के दर्शन करने परिवार के साथ गयी थी। दर्शन
करने के बाद वह गेट नंबर-चार से निकलकर हाइवे से फ्लाई ओवर की ओर पैदल जा रही थीं। आरोप है कि तभी अज्ञात शातिर बाइक सवार बदमाश झपट्टा मार गले से सोने की चेन छीन ले गये। दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद महिला श्रद्धालु के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल शातिर बदमाशों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार ने बताया पुलिस ने पीड़िता विजयश्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.