• Fri. Jul 3rd, 2026

प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा,मथुरा में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामिग्री

ByVijay Singhal

Jul 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा का दौरा किया। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का स्टीमर से जायजा लिया और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने लोगों से अपील की कि जो लोग बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में है वह राहत शिविर में आ जाएं जिससे किसी तरह की जनहानि से बचा जा सके। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी बेसिक शिक्षा विभाग, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने यमुना में आई बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जयसिंह पुरा का जायजा लिया। मंत्री संदीप सिंह ने स्टीमर के माध्यम से यमुना जी का भ्रमण कर रिहायशी इलाकों को देखा। प्रभारी मंत्री ने आव्हान करते हुए लोगों से कहा कि जो लोग घर में है, वे जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत कैम्पों पर पहुॅचें क्योंकि पानी बढ़ने पर कोई जनहानि हो सकती है। जीवन बहुत अनमोल है, इसलिए बाढ़ प्रभावित घर छोड़कर राहत कैंपों में शीघ्र आ जाना चाहिए। सभी लोग राहत कैम्पों पर जायें, वहां जिला प्रशासन ने खाने, पीने, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सहित जरूरतमंद की सभी व्यवस्थायें कर रखी हैं। लोगों से अनुरोध है कि कोई भी व्यक्ति घरों में न रहे, राहत कैंपों पर चले जायें। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय ने राहत कैम्प बिरला मन्दिर आश्रम में बाढ़ प्रभावित महिलाओं को महिला सम्मान किट वितरण की। जिसमें 20 सैनिटरी पैड, 2 साबुन, 1 तौलिया, 1 मीटर सूती कपड़ा, 200 डिस्पोजेवल बैग तथा 1 मग दिया। कैम्प में उपस्थित बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रभारी मंत्री ने सूखा राशन की किट दी। जिसमें 5 किग्रा लाई, 2 किग्रा भूना चना, 1 किग्रा गुड, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 पैकेट माचिस, 1 पैकेट मोमबत्ती, 2 नहाने के साबुन, 20 लीटर जेरीकेन, 1 तिरपाल था। इसके साथ साथ 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 2 किग्रा अरहर दाल, 10 किग्रा आलू, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किग्रा नमक का वितरण किया गया।
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने जिलाधिकारी पुलकित खरे के साथ बिरला मन्दिर आश्रम में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कमरों में जा जा कर लोगों से बातचीत की तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी पुलकित खरे के साथ बिरला मन्दिर आश्रम के कार्यक्रम के पश्चात परिक्रमा मार्ग वृंदावन में पानी गांव रोड़ के निकट में यमुना जी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.