• Fri. Jul 3rd, 2026

वृंदावन में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में सोंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Jul 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारियों ने आज  वृंदावन में बाढ़ के पानी से हुई गंदगी वृंदावन में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय वृंदावन में ज्ञापन सौंपना था भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12:30 नगर निगम कार्यालय वृंदावन  पहुंचे लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला उसके बाद कार्यालय के गेट पर वृंदावन में पीने के पानी की समस्या के समाधान  सफाई की मांग के लिए गेट पर प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा यमुना में  बाढ़ का पानी उतरने से चारों तरफ गंदगी हो गई है जिसे जल्द साफ कराया जाए सभी इलाकों में दवा का छिड़काव करवाया जाए जिससे कोई बीमारी ना पहले पूरे वृंदावन में पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए जिसका जल्द समाधान कराया जाए।
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता परिक्रमा मार्ग खदरो में पहुंचे यहां पर ट्रैक्टर के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया व केसी घाट पुरानी काली देेेह चीर घाट पर पानी बिस्कुट आदि चीजों का वितरण किया गया। इस मौके पर वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद दीपक निषाद लुकुट बिहारी निषाद  परसोत्तम निषाद सूरज निषाद घासीराम निषाद आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.