हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बंद का असर नगर में भी देखने को मिला। अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे दवा कारोबार ठप रहा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। बिना निगरानी और सत्यापन के दवाओं की ऑनलाइन आपूर्ति से नकली, एक्सपायरी अथवा गलत दवाइयों के उपयोग की आशंका बढ़ रही है। युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उत्पादों की बिक्री अधिकृत और पंजीकृत मेडिकल स्टोरों के माध्यम से ही होनी चाहिए। उमेश दीक्षित, हरीओम अग्रवाल, पदम अग्रवाल ने कहा कि सरकार को ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कड़े नियम लागू करने चाहिए। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन का बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव हुआ। इसमें जगदीश तिवारी अध्यक्ष और उमेश दीक्षित को मंत्री चुना गया। जगदीश तिवारी ने कुल 93 मतों में से 64 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि उमेश दीक्षित निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी हरिओम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल और चंदर पूनिया, सतवीर सांगवान आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
