हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने सभी घाटों तथा उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित चूना छिड़काव कराने और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। लाइफ जैकेट, अन्य सुरक्षा उपकरण तथा गोताखोरों की तैनाती रहेगी। गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड एवं बैनर लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जाएंगे। इसके अलावा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, खोया-पाया शिविर, शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। घाटों और उनसे जुड़े मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। महापौर एवं नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, ताकि गंगा दशहरा पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, पार्षद यतेंद्र माहौर, अवर अभियंता जल अजय कुमार, सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
