• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक “शशि” भोपाल में पुरस्कृत

ByVijay Singhal

Jul 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व हिन्दी सेवी डॉ. दिनेश पाठक शशि को भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल का “अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्तिबोध” पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें यह सम्मान मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा एवं साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे द्वारा शॉल ओढ़ाकर,प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि के रूप में एक लाख रुपये का चैक भेंट करके दिया गया। ज्ञात हो कि डॉ. दिनेश पाठक शशि “पं. हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति” के सचिव तथा “तुलसी साहित्य संस्कृति अकादमी,मथुरा” के संरक्षक भी हैं।इनकी अब तक हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं की 39 पुस्तकें मूल तथा 15 सम्पादित पुस्तकें(कुल 54 पुस्तकें )प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं की 11 पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया है।इनके साहित्य पर दो शोध कार्य हो चुके हैं तथा इनके बालसाहित्य पर अन्य 2 शोध कार्य हो रहे हैं।इनकी 4 बाल कहानियाँँ कक्षा 1, 2 एवं 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। डॉ. दिनेश पाठक शशि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा सलाहकार समिति के चयनित सदस्य हैं।इनकी बालकहानी ‘भूल’ पर शाॅर्ट फिल्म का निर्माण हो चुका है।इनकी हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं में लिखी गई सहस्राधिक रचनाएँँ सन् 1975 से देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा सन् 1980 से आकाशवाणी-दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों से प्रसारित हो रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.