• Sun. Nov 29th, 2026

बंदी रोजगार पाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अपने परिवार तथा समाज के लिए अच्छा योगदान दें डीएम

Byvijay.singhal1233

Jul 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 29 जुलाई। जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बंदियों से कहा कि अपराध की दुनिया से बाहर एक नई जिंदगी जियो और अपने तथा समाज का कल्याण करने में भूमिका निभाए। समाज को एक संदेश के साथ प्रेरित करें कि जिला कारागार (जेल) नहीं, बल्कि सुधार गृह है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर रोजगार पाएं और उक्त प्रशिक्षण के लिए अपने साथियों को भी जोड़ने का काम करें। कारागार के दौरान उक्त समय का सदुपयोग करें और प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रणाम पत्र प्राप्त करें, जिससे सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर अपना कोई रोजगार खोलें। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं कारागार प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बन्दियों के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त से प्रशिक्षित बन्दी कारागार से रिहा होने के उपरान्त समाज की मुख्य धारा में जुड़कर रोजगार / स्वरोजगार करते हुये अपने परिवार का भरण पोषण करते हुये एक सम्मानित नागरिक बन सके। इस प्रक्रिया में जिला कारागार मथुरा में तीन सैक्टर अपैरल (सिलाई, कढ़ाई) आई टी आई टी ई एस (कम्प्यूटर डाटा इन्ट्री आपरेटर) एवं इलेक्ट्रोनिक्स (एल0ई0डी० लाईट रिपेयर टैक्नीशियन) के अर्न्तगत कुल 90 बन्दियों को प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु पंजीकरण की कार्यवाही पूर्ण करते हुये आज दिनांक 29 जुलाई 2023 से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। कारागार के बन्दी इस योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मिलने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर कारागार से रिहा होने के उपरान्त अपना रोजगार प्रारम्भ करने हेतु बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रशिक्षण बंदी अपने आपको अपराध से दूर रखे तथा औरों को भी दूर रखने का कार्य करवाए। बंदी राजोगर पाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अपने परिवार तथा समाज के लिए अच्छा कार्य करके योगदान दें। 31 जुलाई सोमवार से जिला कारागार में बंदियों को ट्रेनी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमे महिला बंदियों को महिला ट्रेनी तथा पुरष बंदियों को पुरुष ट्रेनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। फैशन, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा एलईडी लाइट रिपेरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कारागार मथुरा के बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें रोजगार के प्रति जागरूक किया। बंदियों को फैशन, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा एलईडी लाइट रिपेरिंग की किताब वितरण की।  जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल तथा बंदी बैरक का निरीक्षण किया और बंदियों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम तथा जेल निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, जिला कारागार अधीक्षक ब्रजेश कुमार, जेलर शिवानी यादव तथा ट्रेनर आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.