हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के पुराने बस स्टैंड के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए परिवहन निगम को शासन से धनराशि मंजूर हो गई है। यहां अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से इसकी प्रक्रियाएं चल रही थीं, जो अब पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बस स्टैंड से अलीगढ़, बरेली, कासगंज और जयपुर व अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन होता है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, दुकानें और पार्किंग क्षेत्र होंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष लेन और मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। इन आवासों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को रहने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस परियोजना का निर्माण कार्य कराने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कायाकल्प कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश हैं। इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा। आधुनिक बस स्टैंड बनने से जिला को एक नई पहचान मिलेगी। यहां से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय विकास और प्रशासनिक कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
