हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में सस्ते दामों में जमीन देने के झांसा देकर भूमि स्वामी ने 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने 80 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद 46 लाख रुपये एडवांस दिए थे। अब भूमि स्वामी बैनामा करने से इन्कार करने लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से की है। हाथरस के सहपऊ निवासी प्रेमशंकर ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि बाद निवासी सुलतान सिंह से 0. 876 हेक्टेयर भूमि का 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। तीन फरवरी को एग्रीमेंट के समय 46 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए। आरोप है कि सुलतान ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उस भूमि को अपने बेटे अशोक को नाम दान कर दी। इस बात का पता चलने पर उन्होंने सुलतान से भूमि का बैनामा करने को कहा। सुलतान ने जमीन का बैनामा करने से इन्कार कर दिया और रकम भी वापस देने से मना करने लगा। पीड़ित ने मामले में सुलतान व अन्य दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
