• Sat. Jul 4th, 2026

नोएडा मॉडल पर होगा मथुरा का विकास

ByVijay Singhal

Aug 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन का विकास नोएडा के तर्ज पर करने के लिए शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त अनुनय झा ने नोएडा के सौदर्यीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट का जायजा लिया। कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी ने पिछले सप्ताह वृंदावन में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मथुरा-वृंदावन के लिए कुछ योजनाओं पर नोएडा की तर्ज पर कार्य करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को नोएडा में सौंदर्यीकरण, वॉल पेंटिंग, सामुदायिक शौचालय, कुछ चुनिंदा पार्कों, निर्माण मलबा निस्तारण प्लांट, कूडा निस्तारण प्लांट का अवलोकन करने को कहा था। इसके अनुपालन में नोएडा गए दोनों अधिकारियों ने वेदवन और चरख पार्क को देखा। ये दोनों ही पार्क प्राचीन भारतीय संस्कृति का समावेश करते हुए तैयार किए गए हैं। इनके अलावा सामुदायिक शौचालय, पिंक शौचालय भी देखे। कूड़े और मलबा के निस्तारण की प्रक्रिया को देखा। इसके अलावा ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रोड मैनेजमेंट, आईटीएमएस के संचालन आदि बिंदुओं पर नोएडा के अधिकारियों से चर्चा की। विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट सोमवार को कमिश्नर को देंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.