हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा को आसपास के धर्म स्थलों से जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बसों का किराया बढ़ सकता है। किराये मेंबदलाव होने पर कम दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। जबकि अधिक दूरी की यात्रा करने वालों के लिए किराया कम हो सकता है। नगर विकास आगरा द्वारा नगरीय निदेशालय को इलेक्ट्रिक बसों के किराये में बदलाव का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कम दूरी के यात्रियों के लिए 10 रुपये के स्थान पर 12 रुपये और 40 किलोमीटर और उससे अधिक दूरी के यात्रियों का किराया पांच रुपये कम किए जाने का प्रस्ताव है।
मथुरा में 50 बसें संचालित हो रही हैं,जो कि वृंदावन से श्रीजी बाबा आश्रम, वृंदावन से गोवर्धन वाया मथुरा, वृंदावन से बरसाना, वृंदावन से राया वाया मथुरा, वृंदावन से टाउनशिप वाया मथुरा, प्रेम मंदिर से छटीकरा होते हुए नए बस अड्डे तक संचालित की जा रही हैं।
बसों का किमी के मुताबिक किराया
किमी
किराया (रुपये में)
0-03
5
03-06
10
06-10
15
10-14
22
19-24
35
24-30 40
30-36 45
36-42 50
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
