• Sat. Nov 14th, 2026

अयोध्या के बाद मथुरा बनेगा भव्य मंदिर

Byvijay.singhal1233

Mar 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन जारी है। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने संत रमेश भाई ओझा को आंदोलन और न्यायिक कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने वृंदावन के श्रोतमुनि आश्रम में संत रमेश भाई ओझा से मुलाकात की। इस दौरान संत ने कहा कि श्रीराम की भांति मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद जग जाहिर है। इसके बाद उन्होंने महेंद्र प्रताप को आशीर्वाद दिया। साथ ही आंदोलन की सफलता का भरोसा दिया। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए बीते दिनों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। महाकुंभ में यह अभियान चलाया गया था। महेंद्र प्रताप ने बताया है कि हस्ताक्षर अभियान इसी मास के अंत में ऑस्ट्रेलिया में चलाया जाएगा। इसमें अधिकांश प्रवासी भारतीय मौजूद रहेंगे। इस दौरान संत श्यामानंद महाराज भी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.