• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा एसएसपी ने बग्गा गैंग के सक्रिय तीन बदमाशों पर 25.25 हजार का इनाम घोषित

Byvijay.singhal1233

Mar 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बग्गा गैंग के सक्रिय तीन बदमाशों पर 25.25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह तीनों करीब डेढ़ माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर एसटीएफ और सुरीर पुलिस से मुठभेड़ में भाग खड़े हुए थे। इस मुठभेड़ में सरगना बग्गा गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि इसके चार साथी गिरफ्तार किए गए थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर २१ जनवरी को एसटीएफ नोएडा के एएसपी राजकुमार मिश्र और सुरीर कोतवाल नरेंद्र यादव की टीम से हुई मुठभेड़ में ५० हजार रुपये का इनामी बग्गा उर्फ मुन्ना निवासी ईंट खाली, विनोरा, तिर्वा (कन्नौज) घायल हो गया था, जबकि उसके साथी कादिर राणा, इकबाल उर्फ जावेद, करीम खान उर्फ सोहेल और करीम निवासीगण शंकरपुर, रजापुर (अमरोहा) को गिरफ्तार किया गया था। बग्गा गैंग के तीन बदमाश भाग खड़े हुए थे। एसएसपी शैलेष पांडेय ने फाती उर्फ पहलवान, राशिद उर्फ चलता फिरता और सरगम उर्फ गोवा निवासीगण झुग्गी झोंपड़ी, भाकरोटा, जयपुर पर २५-२५ हजार रुपये का इनामी घोषित किया है। एसएसपी ने इनामी को दबोचने के लिए एसओजी, सर्विलांस और सुरीर पुलिस को लगाया है। पुलिस की यह टीमें तीनों बग्गा गैंग के सक्रिय बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.