• Tue. Feb 4th, 2025

मथुरा पुलिस की इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़:दोनों पैर में लगी गोली;

ByVijay Singhal

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत इलाके में सर्विलांस,स्वाट और थाना पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 26 अगस्त को थाना जैंत क्षेत्र के चौमुंहा कस्बे में 6 वर्षीय बालक भानु का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वारदात के डेढ़ घंटे बाद ही पुलिस ने भानु को बरामद कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के अपहरण के मामले में 3 बदमाश हैं। जिसमें से मास्टर माइंड चौमुंहा का रहने वाला ही रामवीर है। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मास्टर माइंड रामवीर की पुलिस तलाश कर रही थी। रामवीर पर IG आगरा ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामवीर आटस गांव के पास चामुंडा देवी मंदिर के जंगलों में बनी एक कोठरी में रह रहा है। सूचना मिलने पर थाना जैंत पुलिस,सर्विलांस और स्वाट टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही रामवीर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। रामवीर के द्वारा की गई फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा बाल बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किए। जिसमें रामवीर के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए रामवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रामवीर थाना जैंत का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 19 मुकदमे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.