• Fri. Nov 6th, 2026

कैबिनेट मंत्री ने बांटे मरीजों में फल, प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

Byvijay.singhal1233

Sep 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी के जन्मदिन तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस पखवाड़े में भाजपा के नेता,कार्यकर्ता और अधिकारी आम जन के बीच जा कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सेवा करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मथुरा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए। उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेता मनोज फौजदार, तिलक वीर के साथ जिला अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मुकुंद बंसल से अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने यहां सामान्य और क्रिटिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलने की कामना की। इसके बाद मरीजों को कैबिनेट मंत्री ने फल,बिस्किट और स्नैक्स वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाने जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता हैं। उनके दीर्घायु होने की सभी ब्रजवासी,उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा कार्यकर्ता राधा रानी से प्रार्थना कर रहे हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.