• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, युवक की डंडे से पीट पीटकर की गई हत्या

Byvijay.singhal1233

Sep 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में मंगलवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में हत्या के लिए प्रयोग किया गया डंडा और जिस मोबाइल से कॉल कर युवक को बुलाया गया वह बरामद कर लिया है। मगोर्रा पुलिस ने युवक गोविंद की हत्या के मामले में शिव सिंह पुत्र नारायण सिंह, सुनील कुमार पुत्र शिब्बो और युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पिता ,पुत्र की निशानदेही पर डंडा और प्रेमिका से वह मोबाइल बरामद किया जिससे उसने फोन कर गोविंद को बुलाया था। आगरा खंदौली के रहने वाले 23 वर्षीय गोविंद के मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव सोन की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। गोविंद एक ढाबा पर काम करता था और उसका एक दूर की रिश्तेदारी में लगने वाला जीजा सोन गांव में रहता था। सोन गांव आने जाने के कारण गोविंद के वहां की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। गोविंद के प्रेम संबंध होने की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सोमवार की देर रात 3 बजे युवती ने गोविंद को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। युवती का फोन आने पर गोविंद सोन गांव रात 3 बजे करीब पहुंचा। यहां पहुंचते ही शिब्बो उर्फ शिव सिंह व उसके बेटे सुनील ने गोविंद को दबोच लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी लाठियों से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। गोविंद की मौत के बाद युवती के परिजन उसके शव को गांव से बाहर कपास के खेत में ले गए। जहां उसे फैंक कर चले आए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तब वहां उनको एक युवक का शव पड़ा मिला जिसकी शिनाख्त गोविंद के रूप में की गई। गोविंद के हाथ में मंगल सूत्र था। जो संभावना है कि वह युवती को पहनाने आया था।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.