हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जो सीधे साधे लोगों को गुमराह कर उनसे आधार कार्ड लेकर फर्जी सिम निकलवाता और खाता खोल कर साइबर फ्रॉड करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 200 सिम कार्ड बरामद के अलावा फर्जी आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। मथुरा की थाना कोसी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश हरियाणा बॉर्डर पर फर्जी सिम,आधार कार्ड और एटीएम कार्ड लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अकरम पुत्र नवाब खां मध्य प्रदेश में जन सुविधा केंद्र चलाता है और राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां का रहने वाला है। पुलिस की गिरफ्त में आए अकरम ने बताया कि वह जन सुविधा केंद्र के साथ साथ मोबाइल की दुकान भी करता है। अकरम ने पूछताछ में बताया कि उसकी दुकान पर जब कोई मोबाइल सिम लेने आता है तो वह धोखे से उसके दो या तीन बार फिंगर स्कैन कर लेता है। इसके बाद वह उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी करने के नाम पर कलर स्कैन फोटो कॉपी कर लेता है। जिसके बाद आधार कार्ड पर किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया जाता है। इसके साथ ही सिम लेने आए व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम भी निकाल ली जाती है। पुलिस को अकरम ने बताया कि तैयार फर्जी सिम को वह ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को 4 से 5 हजार रूपए में बेचता है। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से अकरम किसी दूसरे जिले में बैंक से फर्जी खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड ले लेता था। अकरम फर्जी सिम को मथुरा के थाना शेरगढ़ के विशंभर गांव में बेचने जा रहा था। इस गांव में ऑनलाइन ठगी करने वाले कई लोग सक्रिय हैं। पुलिस ने अकरम के पास से दो सौ फर्जी सिम बरामद की हैं। जिसमें 113 जियो की,68 एयरटेल की ,18 वीआई की और 1 बीएसएनएल की है। इसके अलावा 6 आधार कार्ड,5 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब उन आरोपियों की तलाश कर रही है जिनको अकरम सिम बेचने जा रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
