• Wed. Jun 24th, 2026

मथुरा पुलिस ने पहले छिनैती, दूसरे दिन लूट में बदली प्राथमिकी

ByVijay Singhal

Jun 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पुलिस 24 घंटे बाद भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगीन वारदात के बावजूद पुलिस ने पहले घटना को छिनैती की धाराओं में दर्ज किया, दूसरे दिन प्राथमिकी को लूट में बदल दिया। अब स्वाट, एसओजी और पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। मामले में वारदात के बाद पुलिस पीड़ित को ही थाने ले गई और शक के घेरे में खड़ा कर दिया। पुलिस पीड़ित को ही संदिग्ध समझकर कई घंटों तक पूछताछ करती रही। इससे लुटेरों को भागने और छिपने का पूरा वक्त मिल गया। यह घटना पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। वहीं अब पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश में घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जावृंदावन निवासी जगदीश प्रसाद गौतम की जेपी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है, जिसमें तंबाकू की बिक्री होती है। जगदीश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि टाउनशिप के कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय उनके यहां सेल्समैन हैं। सोमवार देर शाम वह मंडी समिति के निकट से रुपयों की उगाही करके वृंदावन जा रहे थे। पैसों से भरा बैग उन्होंने बाइक की टंकी पर रख लिया था। आरोप है कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास हाईवे पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में स्प्रे डाली और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। रही है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.