• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत पुलिस और रिवार्डेड टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित चा आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस, नगद 49200 रुपए व एक कार टाटा कर्व बरामद हुई है। आरोपी चौमुहां निवासी युवक को गोली मारने के मुकदमे में वांछित थे।  मुखबिर की सूचना पर थाना जैंत पुलिस व रिवार्डेड टीम ने रुस्तम राघव पुत्र ओमप्रकाश निवासी छटीकरा थाना जैंत रवि पुत्र बृजविहारी निवासी छटीकरा थाना जैंत, चन्द्रपाल पुत्र बलवीर सिंह उर्फ बल्लो निवासी थोक मनी चौमुहां थाना जैंत व मनोज उर्फ मुकेश पुत्र खजान सिंह निवासी थोक मनी चौमुहां थाना जैंत को एनएच-19 हाईवे से प्रियकांतजू मन्दिर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी रुस्तम राघव दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.