• Wed. Nov 4th, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Jul 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई एवं महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । परेड ग्राउण्ड पर पीआरवी के वाहनों व उसके उपकरणों का निरीक्षण किया गया । परेड में विभिन्न थानों,कार्यालयों,शाखाओं एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए । पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर व भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया एवं आदेश कक्ष पर समस्त गार्द कमांडर के रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा सर्व सम्बन्धित को उच्च कोटि का अनुशासन बनाये रखने तथा कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.