• Sun. May 3rd, 2026

मथुरा पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ही निकला विवाहिता का हत्यारा, भेजा गया जेल

ByVijay Singhal

Apr 30, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना पुलिस ने जैंत थाना स्थित कुएं में मिला विवाहिता के शव के मामले की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बरसाना के गांव बिजवारी निवासी विवाहिता 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। परिजन ने जानकारी की तो पता चला कि उसे छाता के गांव सिहाना निवासी विनोद अपने साथ ले गया। ससुराल और मायका पक्ष के लोग विवाहिता को तलाशने में जुटे गए। इधर, 27 अप्रैल को जैंत थाना क्षेत्र गांव चौमुहां निवासी विजय के खेत में बने कुएं में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया। विवाहिता के पिता और ससुर ने शिनाख्त की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हो गया कि विवाहिता को विनोद बाइक पर बिठाकर ले गया था। विवाहिता और विनोद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाहिता विनोद के साथ रहना चाहती थी, लेकिन 52 वर्षीय विनोद पहले से शादीशुदा होने के कारण उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता था। 24 अप्रैल को ही उसने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की और शव कुंए में फेंक दिया। मंगलवार को हत्यारोपी विनोद को पुलिस ने कामा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विनोद आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ छाता में विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। विवाहिता के जीजा की मदद से उसकी मुलाकात हुई। विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। विनोद ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.