हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद की ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा। पंचायत राज विभाग जनपद में एक जून से 5 जून तक यमुना नदी किनारे के 67 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक मुक्त तालाबों पर एवं प्लास्टिक क्रय केन्द्र की चयनित ग्राम पंचायतों के साथ समस्त ग्राम पंचायतों स्वच्छता अभियान चलायेगा। इस अभियान की तैयारियों के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को यमुना महारानी की आरती उतारी जाएगी। बैठक में सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि प्लास्टिक क्रय केन्द्रों पर क्रय प्लास्टिक को पीडब्ल्यूएमयू तक रिसायकिल हेतु भेजते हुए प्लास्टिक उपलब्ध कराने वाले परिवारों को क्रय प्लास्टिक के मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शेष अन्य ग्राम पंचायतों, जहां डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है, वहां आरआरसी पर पृथक की गयी प्लास्टिक को क्षेत्र पंचायत के टाइड फण्ड की धनराशि से पीडब्ल्यूएमयू तक रिसायकिल हेतु भेजने की व्यवस्था की जाए। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को यमुना जी की आरती का आयोजन किया जाए। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए।बैठक के बाद डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर 3000 से अधिक आबादी की ग्राम पंचायतों एवं यमुना नदी के किनारे की ग्राम पंचायतों में न्यूनतम 1000 वर्ग मीटर की चारागाह/बंजर/ग्राम समाज की भूमि का चिन्हांकन कर वित्त आयोग की धनराशि से अमृत वन स्थापना के कार्य प्रारम्भ कराये जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
