हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली मेन डाउन लाइन पर बुधवार को दौड़ रही मथुरा-दिल्ली शटल के पैंटो में फंसकर ओएचई लाइन टूट गई। इससे रूट पर ट्रेनों का संचालन करीब 3 घंटे तक प्रभावित रहा। 48 घंटे में ओएचई लाइन टूटने की यह दूसरी घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 04967 मथुरा-दिल्ली ईएमयू जंक्शन से प्रात: पांच बजे यात्रियों को लेकर मेन डाउन लाइन से दिल्ली रूट पर रवाना हुई। ट्रेन 5 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही वृंदावन रोड स्टेशन से अझई स्टेशन की तरफ आगे बढ़ी। ट्रेन के पैंटो में फंसकर डाउन मेन लाइन का ओएचई तार टूट गया। ऐसा होते ही ईएमयू के पहिए ट्रैक पर थम गए। ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। रूट पर पीछे आ रही ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। ओएचई लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम के कर्मचारी ओएचई निरीक्षण यान के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सवा आठ बजे लाइन को सही किया गया। इसके बाद बीच रूट पर खड़ी ट्रेनों को एक एक कर आगे निकाला गया। जब तक मरम्मत कार्य चला रूट से एक भी ट्रेन को आगे रवाना नहीं किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
