• Tue. May 5th, 2026

मथुरा के नोह्वझील में रामण के पुतला दहन पर संकट

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कस्बा नौहझील में लगने वाले विजयदशमी मेला पर इस वर्ष संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 117 वर्ष से रामलीला महोत्सव के तहत विजयदशमी के दिन लगने वाले मेला स्थल पर जल जीवन मिशन संस्था ने पाइप रख रखे हैं। इन्हें नहीं हटाया जा रहा है। इसकी शिकायत रामलीला समिति द्वारा डीएम, सीएम व प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मेला स्थल खाली कराने व किराया दिलाने की मांग की है। रामलीला समिति के महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल ने बताया कि विजयदशमी मेल कस्बे के वनखंडी महादेव, दुर्गा देवी मंदिर के निकट नियत स्थान पर लगता चला आ रहा है। यह मेला नौहवारी व नरवारी के लगभग 136 गांवों का मेला है, जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे आते हैं। रावण के पुतले का दहन, कुश्ती दंगल जैसे आयोजनों के साथ खान-पान तथा खिलौनों की दुकानें लगती हैं। मेला स्थल पर जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था एनसीसीजेबी एपको प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम ने अपने पाइप रख रखे हैं। बताया कि जिस समय पाइप रखे गए थे, तब कंपनी के कर्मचारियों न रामलीला समिति के पदाधिकारियों से कहा था कि 4-5 माह के अंदर जमीन खाली कर देंगे, जो किराया होगा दिला देंगे। विजयदशमी मेला 12 अक्तूबर को होगा। इसकी 10 दिन पूर्व से तैयारियां होने लगती हैं। संस्था द्वारा मेला स्थल को खाली नहीं किया जा रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश पुरोहित, मंत्री संजय पाठक, दयाराम पाठक आदि ने डीएम, सीएम व प्रमुख सचिव के पोर्टल सहित पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें मेला स्थल को खाली कराने व 6 माह का किराया दिलाने की मांग की है, जिससे मेला आयोजित हो सके। मांट एसडीएम अनुभव जे जैन ने बताया कि मेला स्थल पर जल जीवन मिशन के पाइप रखे थे। रामलीला समिति की शिकायत पर ठेकेदार से बात हो गई है। दो दिन के अंदर पाइप हटाकर मेला स्थल खाली हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.