• Fri. Feb 27th, 2026

मथुरा में दहेज हत्या का मामला4 महीने के बच्चे की मां की मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान

ByVijay Singhal

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव बड़ौत में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। मायके पक्ष जब ससुराल पहुंचा तो उन्होंने देखा कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका डींग के पूछरी के लोटा की रहने वाली थी। मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल वाले लगातार कार की मांग कर रहे थे। इसी कारण उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले उन्हें बहन से बात भी नहीं करने देते थे। मृतका ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था, जो अभी मात्र 4 महीने का है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष की महिलाएं दुख से रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ साल पहले जिस बेटी को धूमधाम से विदा किया था, आज उसकी मौत से परिवार सदमे में है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.