• Sat. May 2nd, 2026

मथुरा-बरेली हाईवे का कार्य पूरा, 84 कोस परिक्रमा की बारी, हेमामालिनी

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने राया के पास निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे की गुणवत्ता परखी। साथ ही कहा कि ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। मार्ग का 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। करीब एक माह के अंदर वाहनों का संचालन भी शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने ब्रज 84-कोस परिक्रमा मार्ग पर जोर दिया। राया के निकट सांसद हेमामालिनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। कहा कि सांसद बनने के बाद राया में लोग जाम की समस्या की शिकायत करते थे, लेकिन अब ग्रामीणों के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों की राह आसान होगी। जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही इस राजमार्ग से जुड़ा राया बाईपास का भी निर्माण हो गया है। इससे राया के लोगों का भी आवागमन सुगम होगा। उन्होंने निर्धारित समय से मार्ग निर्माण का कार्य होने पर एनएचएआई के अधिकारियों की सराहना की। पांच प्रतिशत कार्य को भी समय से निपटने के निर्देश दिए हैं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा है। मजदूरों से भी मुलाकात की और उनके कार्य की सराहना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.