• Sat. May 2nd, 2026

व्रन्दावन में सेवायतों ने ब्रज के सभी मंदिरों पर मांगा जवाब

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज के 197 प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाओं को ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंपे जाने की सरकारी योजना को लेकर असंतोष जताते हुए ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ने सरकार से स्पष्टता की मांग की है। वृंदावन स्थित प्राचीन श्री राधाकांत मंदिर में  आयोजित न्यास की बैठक में सेवायतों ने सामूहिक रूप से सवाल उठाया कि क्या सरकार ब्रजमंडल के सभी 197 प्रमुख मंदिरों को अपने नियंत्रण में लेने जा रही है। बैठक में न्यास पदाधिकारियों द्वारा ईश्वर चंद्र शर्मा बनाम देवेंद्र शर्मा वाद संख्या 29702/2024 से संबंधित सुप्रीम कोर्ट में दायर इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन संख्या 15019/2025 की प्रति बांटी गई। इसमें सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया गया है कि ब्रज के इन सभी मंदिरों की समस्त आंतरिक और बाह्य व्यवस्थाएं, दान प्रबंधन तथा एप्रोच मार्गों की देखरेख ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंप दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका में श्रीबांकेबिहारी मंदिर को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत किया गया है। सेवायतों का आरोप है कि सरकार इसे एक मॉडल बनाकर शेष सभी प्रमुख मंदिरों की व्यवस्था अपने हाथ में लेने की योजना बना रही है। बैठक में यह भी बताया गया कि वृंदावन के श्रीराधावल्लभ मंदिर, गोकुल के श्री नंदबाबा मंदिर, बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर, दाऊजी के ब्रजराज मंदिर सहित जिन आठ प्रमुख मंदिरों में फिलहाल रिसीवर व्यवस्था लागू है, उन्हें भी परिषद के अधीन लाने का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में रखा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.