• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा। छाता चीनी मिल होगी शहीद हेमराज के नाम,गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण

Byvijay.singhal1233

Jan 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि छाता चीनी मिल का नाम शहीद हेमराज शुगर मिल रखा जाएगा। इसके लिए सरकार से सिफारिश करने के साथ अन्य विकास कार्यों में भी शहीद हेमराज का नाम उल्लेखित किया जाएगा। गांव शेरनगर में लांस नायक शहीद हेमराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में शहीद हेमराज का नाम प्रमुखता से अंकित किए जाने का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि शीघ्र भविष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छाता चीनी मिल का शिलान्यास करने के लिए आएंगे तब उनसे सिफारिश की जाएगी कि इस चीनी मिल का नाम शहीद हेमराज चीनी मिल रखा जाए। उन्होंने कहा कि शहीद हेमराज देश एवं क्षेत्र की शान रहे हैं। जो कि हमेशा हमारे दिलों में अमर हैं।

मंत्री प्रतिनिधि चौधरी नरदेव चौधरी, भाजपा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ ने कहा कि लांस नायक शहीद हेमराज ने देश की रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान कर दिया। युवाओं की जिम्मेदारी है कि उनके प्रयासों को मिशाल बनाकर देश व समाज हित में कार्य करें। होती चौधरी, पद्म सिंह, रोहताश चौधरी, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र पंडित, हरकिशन सिंह, पवन यादव, बंशी राजवीर सिंह, मनोज फौजदार आदि थे। संचालन धर्मवीर अग्रवाल ने किया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.