हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट उमाशंकर उर्फ कल्लन पंडित
मथुरा में यमुना नदी में महिला का शव उतराता हुआ मिला।
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज की टीम ने बंगाली घाट चौकी को इस घटना की सुचिना दी। मोके पर बंगाली घाट चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मी सहित वहां पहुँच गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी के बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
मथुरा। थाना सदर अंतर्गत यमुना नदी पर सोमवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला के शव को निकलवा कर मोरचरी भिजवाने बाद शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह यमुना में लोगों को करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला के शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर विदेश कुमार ने बताया कि यमुना में महिला का शव मिलने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला के शव को यमुना ने बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
