• Tue. May 19th, 2026

नींद के झोंके में पांच दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत

ByVijay Singhal

Oct 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रतियोगी परीक्षा देकर वाराणसी से लौट रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा-नोएडा मार्ग पर माइल स्टोन 110 के समीप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।  हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पांचों दोस्तों दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दो छात्र बिहार के रहने वाले थे, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते थे। बिहार के दरभंगा जिले के थाना मोरो के गांव अरइला निवासी भावेश यादव व छपरा जिले के थाना रसूलपुर के चंचौरा बाजार निवासी रोहित दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ला की पढ़ाई कर रहे थे। इन्हीं के साथ दिल्ली के द्वारका मोड़ के अंकित, नई दिल्ली के मुकुंदपुर बुडारी के निर्मल कुमार और स्वरूप नगर के पंकज वर्मा भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में संस्कृत से एमए कर रहे थे। पांचों दोस्त थे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में साथ पढ़ते थे। पांचों दोस्त वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षा के लिए शनिवार को कार से निकले थे। रविवार को परीक्षा देने के बाद रात को पांचों दोस्त दिल्ली के लिए वापस आ रहे थे। अंकित की वैगन कार को भावेश चला रहे थे। तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा-नोएडा मार्ग पर माइल स्टोन 110 के समीप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पंकज, भावेश और रोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अंकित और निर्मल गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। वहीं, देर शाम परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने तीन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके सुपुर्द कर दिए। राया थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि कार ट्रक में पीछे से घुसी है। सुबह के समय नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। शिकायती-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.