• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा। पूर्व विधायक के घर चोरी कर बुरे फंसे चोर, गिरोह के सदस्यों पर लगाई गई गैंगस्टर; संपत्ति भी होगी जब्त

ByVijay Singhal

Oct 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली की पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर में बीती 12 जुलाई की रात पूर्व विधायक चंदन सिंह के घर में चोरी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने यह मुकदमा अपनी ही कोतवाली में दर्ज कराया है। साथ ही तहसील प्रशासन से इनकी संपत्ति का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड आते ही गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गैंग के सदस्य सतीश पुत्र लक्ष्मण निवासी अधियाना, पानीपत, हरियाणा, भोला पुत्र नेत्रपाल निवासी शांति आश्रम, डैगरा, जमुनापार, इसके भाई गब्बर, रोहित और भोला की मां शारदा देवी को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कई चोरियों से संबंधित माल इनसे बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह गिरोह अपने आप में अनूठा है। इस गिरोह में परिवार की महिलाएं भी पुरुषों के साथ अपराध में बराबरी की भूमिका अदा करती हैं। शारदा देवी और उसकी चार बहू भी अपराध में रोहित, मनोज, भोला और गब्बर का साथ देती हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को सीज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.