• Fri. Nov 27th, 2026

जिला अस्पताल और स्टेडियम की दीवारों में मिली सीलन, लापरवाही पर सीडीओ ने डॉक्टर का मानदेय रोका

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सीडीओ मनीष मीना ने सोमवार को जिला चिकित्सालय और जिला स्टेडियम में बन रही डोरमेट्री का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने अधिकारियों को इसे खत्म करने निर्देश दिए। संविदा चिकित्साधिकारी के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले।
इस पर उन्होंने एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।जिला चिकित्सालय में सीडीओ ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सुविधाएं तो सही थीं लेकिन दीवारों पर सीलन नजर आई। उन्होंने सीलन को सही कराने के निर्देश दिए। सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला स्टेडियम में निर्माणाधीन डोरमेट्री का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को दीवारों पर आ रही सीलन को रोकने के लिए निर्देश दिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.