• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा। मंडी चौराहे पर व्यापारी की पिटाई, बाजार बंद

ByVijay Singhal

Jul 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी चौराहा के दुकानदार योगेश अग्रवाल की शुक्रवार रात घर लौटते समय 6 लोगों ने पिटाई कर लूट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को मंडी चौराहा का बाजार बंद रहा और धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाना हाईवे प्रभारी के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना खत्म किया और दुकानें खोलीं। योगेश अग्रवाल की मंडी चौराहा बाजार में क्रॉकरी की दुकान है। शुक्रवार को ग्राहक बनकर आए युवकों ने दुकान पर मौजूद योगेश और उनके पिता ब्रजलाल अग्रवाल के साथ विवाद किया। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद पिटाई में बदल गया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर के वक्त दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। देर रात करीब नौ बजे योगेश दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे, चौराहा के निकट ही उन्हें रोकते हुए पिटाई की। इससे वह घायल हो गए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलने पर व्यापारिक संगठनों के नेता एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई। इसके विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मंडी चौराहा का बाजार बंद कर दिया। आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं को लेकर धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने धरनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी एसएसपी को दी। मंडी चौकी इंचार्ज, हाईवे थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। भरोसा दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राहुल निवासी उस्फार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार तक अपराधी पकड़ने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर अजय चतुर्वेदी ने बताया कि यहां आए दिन रंगदारी को लेकर इस तरह व्यापारियों के साथ मारपीट हो रही है। इस मामले को पुलिस को गंभीरता से लेना होगा। इस मौके पर महानगर महामंत्री तारा चंद्र अग्रवाल, देवेंद्र मित्तल, नरेश शर्मा, बब्बू पंडित, प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा पिंटू, सौंख रोड व्यवसाय समिति के अध्यक्ष संतोष चौधरी, अनिल बैठेनिया, सुशील कुमार, रोहतास आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.