हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां गांव जैंत से कार सवार चोर एक किसान के बकरे और बकरियों को कार में डाल कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तीन दिन से थाने के चक्कर काटने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। थाना जैंत पहुंचे गांव जैंत निवासी ओमप्रकाश का कहना था कि 17 फरवरी की रात 7.45 बजे एक सफेद रंग की कार में आए चोर घर के निकट बंधा एक बकरा व दो बकरियों को कार में डालने लगे। यह देख दूर खड़ी उसकी मां ने शोर मचाया। वह दौड़ कर वहां पहुंचती, उससे पहले ही कार सवार चोर भाग गए।
घटना को अंजाम देकर गांव से निकलते ही चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद गाड़ी में सवार होकर साफ तौर पर गांव से निकलते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
