• Sun. Nov 29th, 2026

दिनहदाड़े नकाबपोशो ने महिला की झुमकी लूटकर किया लहूलुहान

Byvijay.singhal1233

Apr 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सुरीर का डकैती कांड पुलिस के गले की फांस बना हुआ है तो वहीं कोसीकलां में हाईवे किनारे नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से झुमकी लूटकर फिर चुनौती दे डाली। लूटपाट के दौरान महिला लहूलुहान हो गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। राजमार्ग पर किडजी स्कूल वाली गली में बाइक सवार नकाबपोश दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की झुमकी छीन ले गए। जिससे महिला के दोनों कान लहूलुहान हो गए। बदमाश बाइक से बाईपास तिराहे की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। आर्य समाज के प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य की मां सीता रानी (70) बुधवार की दोपहर को करीब 12 बजे बाजार से सामान लेकर पैदल ही किड्जी स्कूल वाली गली में घर लौट रही थीं। जैसे ही वह गली में पहुंची तभी पीछे से आए पैदल नकाबपोश ने उनके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी तोड़ लीं। घटना में महिला के दोनों कान फट गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद दूसरा बदमाश जोकि बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, उसी बाइक पर बैठकर दोनों बाईपास तिराहे की ओर भाग निकले।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.