• Sun. Nov 15th, 2026

छटीकरा के समीप रहनेवाली आठ दिन बाद भी नहीं मिली विवाहिता

Byvijay.singhal1233

Jul 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व चारधाम मंदिर के समीप रहने वाली महिला गायब हो गई थी। उसका पुलिस अभी तक सुराग नही लगा सकी है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताते चलें कि आठ दिन पहले चार धाम मंदिर, छटीकरा के समीप लोहा पीटकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले वह किसी काम से मध्य प्रदेश गयी थी, तभी पीछे से उसकी विवाहित बेटी को राजस्थान के हुसैनी निवासी व्यक्ति जबरन अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी वापस लौटकर आने पर हुई तो पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। अभी तक बेटी का सुराग न लगने पर पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की तो आरोप है कि छटीकरा चौकी प्रभारी द्वारा उसे फटकार कर वापस भेज दिया गया। पीड़िता का दावा है कि उसकी पुत्री के संभावित ठिकाने की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है, इसके बावजूद उसे बरामद नहीं किया गया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.