• Sun. Nov 29th, 2026

फरह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Byvijay.singhal1233

Jan 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में  संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। छह माह पहले ही विवाह हुआ था। विवाहिता की मां ने दामाद और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव भाकर निवासी संजना देवी ने अपनी बेटी कनिष्का (19) का विवाह 15 जुलाई 2024 को फरह के सलेमपुर निवासी हरेंद्र सिंह के साथ किया था। संजना देवी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे करीब उनकी बेटी कनिष्का का फोन आया। बेटी ने बताया कि उसका पति हरेंद्र, जेठ जयकिशोर, रॉकी, विवेक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उठा नहीं। रात नाै बजे के करीब जेठ रॉकी का फोन आया कि कनिष्का की मौत हो गई है। वह अपने परिजन के साथ सलेमपुर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। विवाहिता की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले दामाद ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर पति समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंप दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.