• Thu. Feb 26th, 2026

प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा शादीशुदा प्रेमी

ByVijay Singhal

Jul 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में  शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल राजपूत कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेंहदी लगाने का काम करता है। करीब तीन साल पहले कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका (22) से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो माह पहले युवक ने प्रेमिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। यहीं पर दोनों मिलते थे। बुधवार को सुबह आरोपी ने मोनिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। सुबह 10 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने कमरे पर पहुंच गई। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपी युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। वह तीन साल से मथुरा में रह रहा था। मोनिका जिस दुकान पर काम करती थी, उसके बाहर ही बैठकर आरोपी का चाचा महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता था। उसी के पास आकर आरोपी भी मेहंदी लगाने का काम करने लगा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.