हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने वाले 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इससे पहले उसके 9 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर 2023 में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन प्रबंधक (प्रचालन) अमित कुमार ने सेरसा मार्ग पर रिफाइनरी की तेल पाइप लाइन में वाल्व लगाकर कच्चा तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले में करीब सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और 22 लाख 82 हजार 500 की नकदी, 10 हजार लीटर कच्चे तेल से भरा टैंकर बरामद किया था। इस मामले में 50 का ईनामी मैनपुरी के थाना किशन स्थित गांव पुवायां निवासी शैलू उर्फ शैलेन्द्र चौहान काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और फरह पुलिस लगातार सुरागकशी में जुटी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार को सूचना मिली कि तेल चोरी के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी मैनपुरी के थाना किशन के पुवायां निवासी शैलू उर्फ शैलेन्द्र चौहान ओल क्षेत्र में देखा गया है। उन्होंने एसओजी टीम प्रभारी राकेश कुमार को साथ लेकर टीम तैयार की और अभियुक्त को ओल क्षेत्र में जाजमपट्टी फरह रोड से नगला अबुआ की ओर जाने वाले रास्ते पर शनिदेव मंदिर के घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त के ऊपर फरह के अलावा फतेहपुर के थाना मलवां, औरैया के थाना दिबियापुर, गाजीपुर के थाना गहमर, मैनपुरी के थाना किशनी, मैनपुरी के थाना कोतवाली, झांसी के थाना गुरसहाय, हरियाणा के जिला रेवाड़ी स्थित थाना रमपुरा में दर्ज रिपोर्ट को मिलाकर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अपने और साथियों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
