• Mon. May 18th, 2026

सलमान को अगर बचना है तो मंदिर जाकर मांगें माफी’, पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई के शूटर ने खोले कई अहम राज

ByVijay Singhal

Oct 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली के जिम संचालक नादिर शाह की हत्या के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस और मथुरा की रिफाइनरी पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में फरार चल रहे शूटर योगेश उर्फ राजू को मुठभेड़ में दबोच लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से राजू घायल हो गया। राजू जेल में बंद लारेंस विश्नोई और राजस्थान के हाशिम बाबा गिरोह का सदस्य है। उसके कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक एक पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं। रंगदारी न देने पर 12 सितंबर को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम संचालक नादिर शाह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में लारेंस विश्नोई गिरोह पर आरोप है। राजू पहले हाशिम बाबा गिरोह में था, अब लारेंस के गिरोह में शामिल है। एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया, पांच दिन पूर्व नादिर शाह हत्याकांड के मुख्य आरोपित मधुरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।  इसके बाद से योगेश कुमार उर्फ राजू लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.