• Sun. May 24th, 2026

गिरिराज प्रभु के दर पर पहुंचे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में हरिद्वार निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज शनिवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का 101 किलो गाय के दूध, पंचामृत व हरिद्वार से लाई जड़ीबूटियों से अभिषेक किया। अभिषेक के बीच वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं की आंखें भावुकता से भर आईं। उन्होंने कहा कि गिरिराज प्रभु कलियुग के साक्षात देव हैं। मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने पूजा अर्चना कराने के बाद महामंडलेश्वर को प्रसादी भेंट की। पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि गोवर्धन पर्वत को योगेश्वर भगवान कृष्ण का साक्षात स्वरूप माना गया है। गिरिराज गोवर्धन को प्रत्यक्ष देव की मान्यता है। गोवर्धन पर्वत को ही उठाकर द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने इंद्र के कोप से ब्रजवासियों को बचाया था। कलियुग में गिरिराज गोवर्धन को भगवान कृष्ण का ही साक्षात स्वरूप मानकर इनकी पूजा की जाती है। इस अवसर पर सेवायत कन्हैया लाल शर्मा, हरिशंकर कौशिक, राजकुमार गुड्डू आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.