हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंगलामुखियों द्वारा ट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों से जबरन पैसा वसूलने के मामले सामने आ रहे हैं। पैसा न देने पर यात्रियों से अभद्रता की जा रही है। शनिवार को यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने चार मंगलामुखियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि कुछ दिनों से मंगलामुखी यात्रियों को ज्यादा परेशान करने लगे हैं। लगातार शिकायतें आने के बाद इनके खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है, यह स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से सोते समय भी रुपये मांगने के लिए पहुंच जाते हैं। रुपये नहीं देने पर यात्रियों से अभद्रता तक कर देते हैं। इस मामले में शनिवार को चार मंगलामुखियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दो मंगलामुखी रुचि और आकाश दिल्ली के रहने वाले हैं। यह दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सवार होकर कोचों से रुपये वसूलते हैं, वहीं नेहा और सोनी आगरा की रहने वाली है, जो जंक्शन परिसर व ट्रेनों में पहुंचकर रुपये नहीं देने पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। चारों को जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
