• Wed. May 20th, 2026

मुठभेड़ में मारे गए डकैतों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

ByVijay Singhal

May 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के टैंटीगांव में व्यापारी के यहां डकैती डालने वाले पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू को पुलिस ने मुठभेड़ में सात मई को ढेर कर दिया था। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम सदर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। 23 अप्रैल की रात को बदमाशों ने टैंटीगांव के व्यापारी अजय अग्रवाल के घर में डकैती डाली थी। बदमाशों ने लाखों का माल साफ कर दिया था। सात मई को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू और धर्मवीर उर्फ लंबू को मुठभेड़ ढेर कर दिया था। अब इसकी मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। एसडीएम आदेश कुमार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास मृतकों से संबंधित कोई सूचना है, तो वह 25 मई तक एसडीएम कार्यालय में आकर जानकारी दे सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.