• Sat. May 16th, 2026

भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा ने रथ पर विराजमान होकर दिए भक्तों को दर्शन

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण आयोजन में भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलराम और बहन सुभद्रा के लिए तीन सुंदर और सुसज्जित रथ तैयार किए गए जो नगर भ्रमण के लिए निकाले गए। मंदिर के सेवायत ज्ञान प्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि यह मंदिर करीब 500 वर्षों पुराना है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा यहां बड़ी धूमधाम से निकाली जाती है। भगवान को सुंदर वस्त्र धारण कराकर छप्पन भोग अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार स्नान पूर्णिमा पर भगवान को विशेष स्नान कराया जाता है, जिसके कारण वे बीमार हो जाते हैं और 15 दिनों तक विश्राम करते हैं। इस अवधि में भगवान के दर्शन नहीं किए जाते। आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के बाद जब भगवान स्वस्थ होते हैं, तभी रथ यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी भगवान पहले गाय के दर्शन कर रथ पर विराजमान हुए और फिर नगर भ्रमण को निकले। रथ यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह पुष्पवर्षा, घंट-घड़ियाल, शंखनाद और आरती के साथ भगवान का स्वागत किया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया और अपने आराध्य के दुर्लभ दर्शन किए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नचाते झूमते हुए चले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.